फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खणी के फाट जंगल में मिला शव, सनसनी

विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत ग्राम पंचायत खणी के फाट जंगल के समीप गहरी खाई में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सालो राम (55) मोहन लाल पुत्र गांव मिन्दरा डाकघर दुर्गेठी तहसील भरमौर चंबा के रूप में हुई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पुत्र ने एक मई को पुलिस थाना भरमौर में शिकायत दर्ज करवाई थी उसके पिता सालो राम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह घर से लापता हैं। परिजनों ने पुलिस में शिकायत करने के साथ सालो को हर जगह अपने रिश्तेदारों के यहां तलाशा।
विज्ञापन


मगर कोई सुराग नहीं लग पाया। रविवार की सुबह फाट जंगल के समीप एक गडरिये ने शव को देखा और इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान अंजू देवी को दी। प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस थाना भरमौर में दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकाला और कब्जे में लिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। यहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें