फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर हत्या

Sun, 13 May 2018 11:05 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
खेसरहा (सिद्धार्थनगर)। दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश की, असफल रहने पर गला घोंटकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात खेसरहा थाना क्षेत्र के निरखोरिया गांव में शनिवार देर रात हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र के सालेपुर गांव निवासी रज्जाक और उसके साले पिंटू पर हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खेसरहा क्षेत्र के निरखोरिया गांव के बनहैती टोला निवासी विजय (34) की पांच दिन पूर्व संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र के सालेपुर गांव निवासी रज्जाक से दोस्ती हुई थी। रज्जाक की इसी गांव में ससुराल है। विजय के अनुसार, शनिवार रात वह क्षेत्र के एक गांव में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। घर पर पत्नी विंध्यवासिनी (30) अकेली थी। रज्जाक ने रात 9.36 बजे विजय को फोन कर लोकेशन पूछी और एक घंटे बाद शराब लेकर आने की बात कहकर फोन बंद कर दिया।

इसके बाद रज्जाक ने उसके घर में घुसकर पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश की, मकसद में असफल होने गला घोंटकर हत्या कर दी। रात करीब 11 बजे वह घर पहुंचा तो पत्नी की लाश पड़ी हुई थी। सामान बिखरा पड़ा था। आरोपी की एक चप्पल घटनास्थल पर पड़ी थी, जबकि पत्नी की एक चप्पल गायब थी। सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें