कलोग में आंगन में बैठी महिला से मारपीट
महिला ने चीखपुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। तीसा के कलोग गांव में तीन लोगों ने एक महिला से घर में घुसकर मारपीट कर डाली। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कमलो पत्नी ज्ञानो निवासी कलोग आंगन में बैठी हुई थी। इसी दौरान वहां तीन लोग आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी है। महिला ने खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से चीखना शुरू किया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग वहां पहुंच गए और महिला को तीनों आरोपियों के चुंगल से बचाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।