चंबा। सलूणी जा रही निजी बस से उतरते समय एक महिला सड़क पर गिर गई। महिला की पहचान रीता पत्नी राकेश निवासी गांव कंदला पंचायत सलूणी के रूप में हुई है। रीता देवी चंबा से निजी बस में सवार होकर सलूणी की तरफ जा रही थी। धार गला के पास महिला बस से उतरने लगी। इस दौरान चालक ने बस चला दी। इससे महिला सड़क पर गिर गई। महिला को काफी चोट लगी है। एंबुलेंस में इलाज के लिए उसे चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। पुलिस ने अस्पताल में जाकर महिला का बयान दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।