फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी-पठानकोट मार्ग पर जंदराह के समीप लुढ़की स्विफ्ट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी-पठानकोट मार्ग पर कार लुढ़की, पांच घायल
विज्ञापन

जंदराह के निकट हादसा, डलहौजी से हरियाणा वापस जा रहे थे पर्यटक
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। डलहौजी-पठानकोट मार्ग पर जंदराह के समीप एक स्विफ्ट कर दुर्घटनाग्रस्त होकर साठ मीटर खाई में लुढ़क गई। हादसे में गाड़ी में सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसा मंगलवार को हुआ। तीन घायलों को उपचार के लिए पठानकोट व दो घायलों को ककीरा स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों को उपचार दिया गया। चुवाड़ी पुलिस ने भादंसं की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार गाड़ी डलहौजी से हरियाणा के लिए रवाना हुई, लेकिन गांव जंदराह के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में 5 लोग सवार थे, जिन्हें चोटें आई है। गाड़ी को चालक शिवम कुमार पुत्र विजय कुमार गांव और डाकघर भुना तहसील जिला फतेहाबाद, हरियाणा चला रहा था। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और मौके पर मौजूद लोगों से पुलिस टीम ने पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि हादसे तेज रफ्तारी व लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। कहा कि इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ चुवाड़ी थाना में मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें