फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर मजदूर को कार ने रौंदा

विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर शक्ति देहरा के पास एक तेजरफ्तार कार ने सड़क किनारे लाईन बिछा रहे मजदूर को रौंद दिया। इससे मजदूर के सिर और बाजू में गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान बशीर मोहम्मद खान निवासी गांव प्लेरा (जेएंडके) के रूप में हुई है। वह जीओ की लाईन बिछाने के कार्य में लगा था। इसी दौरान कार ने पीछे की तरफ से आई और उसके ऊपर चढ़ गई। हादसे के बाद अन्य मजदूर वहां इकट्ठा हो गए। उन्होंने घायल को इलाज के चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। दुर्घटना का मामला देख डॉक्टर ने पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायल का बयान दर्ज किया। साथ ही घटना स्थल में जाकर जायजा लिया है। इसके बाद कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि कार की चपेट में आने से मजदूर घायल हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें