फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार को काफी चोटें आई हैं। इसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान शिव शर्मा निवासी सरोल के रूप में हुई। जो बुधवार रात को घर की तरफ जा रहे थे। जब वह राठघार के पास पहुंचे तो सामने से एक कार आ रही थी। इसे देख उन्होंने स्कूटी की स्पीड कम कर दी। मगर सामने से आ रही कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी के साथ वह सड़क पर गिर पड़े। इससे उन्हें काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


हादसे के बाद वहां पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे की सूूचना पुलिस और उनके परिजनों को दी। घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई। यहां पर उन्होंने घायल का बयान दर्ज किया। घायल के बयान पर पुलिस ने कार चालक पवन देव निवासी मंदरोवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि स्कूटी को टक्कर मारने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया था। द्वसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस मामले की कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें