टनकपुर (चंपावत)। सड़क पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
बुंगाछीना पिथौरागढ़ निवासी गोविंद सिंह (48) मंगलवार को ज्ञानखेड़ा पंचायत घर के पास सड़क पार कर रहा था। तभी रोडवेज बस (यूए 07ए 1242) की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर मौजूद ज्ञानखेड़ा के बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी और अन्य लोगों ने घायल को उन्हें तत्काल संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि इलाज के बाद घायल को छुट्टी दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।