फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

होली (चंबा)। अंद्रला गांव के होली नाले में चल रहे ओम एनर्जी प्रोजेक्ट की साइड पर काम करते समय खाई में गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। इसकी पहचान किशन चंद निवासी नेपाल के रूप में हुई है। यह प्रोजेक्ट की साइड पर रविवार रात के समय कार्य कर रहा था। उसी दौरान उसका पांव फिसला और खाई में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी सोमवार दोपहर मिली, जब शव खाई में नजर आया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सपुर्द किया जाएगा। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें