फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुराने बस स्टैंड के पास सड़क पर पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। घायल पिंकी निवासी धड़ोग वीरवार शाम को बाजार की तरफ जा रही थी। उसी दौरान एक बाइक सवार ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने घायल महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें