चंबा। किहार और चंबा थाना पुलिस ने दो लोगों से शराब की 24 बोतलें पकड़ी हैं। किहार थाना के अंतर्गत गैस ऐजेंसी सलूणी के पास पुलिस ने एक व्यक्ति से 12 बोतल अवैध शराब पकड़ी। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इसके साथ ही शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं चंबा थाना के अंतर्गत पुलिस की टीम भटालवां के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक चालक से पुलिस ने 12 बोतल अवैध शराब पकड़ी। चालक के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने जिलह्य में नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत चरस, अवैध शराब सहित अन्य नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।