अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। लिलहाण गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो लोगों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक शख्स ने दूसरे के सिर पर शीशे की बोतल फोड़ दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव में प्रेम सिंह और जगदीश कुमार के बीच आपसी लेनदेन को लेकर बहस और गई और बात मारपीट तक जा पहुंची। इसमें जगदीश ने प्रेम के सिर पर शीशे की बोतल से हमला कर दिया।
प्रेम सिंह का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। प्रेम सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने जगदीश के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि लिलहाण गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस मामलेे की छानबीन कर रही है।