फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर के पास दो बाइकें टकराईं, तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर उदयपुर के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को क्षेेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया है। शनिवार रात को गौरव मैहरा और अमित मैहरा निवासी चमेश्नी बाइक पर पठानकोट से चंबा की तरफ आ रहे थे। उदयपुर के पास उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। बाइक को काकू निवासी सरू चला रहा था। टक्कर जोरदार थी, इसमें तीनों घायल हो गए। लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद भर्ती कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटना का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल में जाकर घायलों के बयान दर्ज किए। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उदयपुर के पास दो बाइकें आपस में टकराई हैं। इसमें तीन युवक घायल हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें