फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम करेगी फौजी को गोली मारने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

किहार (चंबा)।
किहार में फौजी पर गोली दागने के मामले की तफ्तीश अब फॉरेंसिक टीम करेगी। धर्मशाला से इस मामले की तफ्तीश करने के लिए फॉरेंसिक टीम किहार के लिए रवाना हो चुकी है। बुधवार को पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची जहां पर घटना के सभी तथ्यों की जांच की गई। फौजी द्वारा जिन लोगों पर शक जाहिर किया गया था, उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बुधवार को किहार थाने में गांव के कुछेक लोगों को बुलाकर उनसे पूछताछ भी की। फिलहाल किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है। घायल फौजी का आर्मी अस्पताल पठानकोट में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पठानकोट पहुंच कर घायल फौजी के बयान दर्ज किए। इसमें फौजी ने कुछेक लोगों पर शक जाहिर किया है। फौजी ने यह भी बताया कि जब उनके ऊपर गोली चली। उन्हें ऐसा लगा कि आसमानी बिजली गिरी है। इसके चलते उन्होंने परिजनों और डॉक्टर को आसमानी बिजली से घायल होने की बात कही थी। जांच के दौरान शरीर से छर्रे निकलने से गोली लगने की पुष्टि हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत मामले की छानबीन कर दी। बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि मामले की जांच फॉरेंसिक टीम करेगी। बुधवार को गांव के कुछेक लोगों को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ की गई है। अभी जांच प्रक्रिया जारी है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें