फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से पकड़ी सात पेटी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर शीतला पुल के पास पुलिस ने कार से सात पेटी अवैध शराब पकड़ी है। चालक को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इसके साथ ही अवैध शराब की खेप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह और अन्य पुलिस टीम बुधवार रात को शीतला पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान कार सुल्तानपुर की तरफ से आई, जो तेज रफ्तार से चल रही थी। इसके चलते गश्त कर रही टीम ने चालक को कार को रोकने के लिए कहा।
विज्ञापन


चालक ने पुलिस के हाथ देने पर कार को रोक दिया। पुलिस ने जब कार की चेकिंग की तो उसके भीतर शराब की सात पेटी बरामद की गई। चालक से शराब की पेटियों का बिल दिखाने को कहा गया। मगर चालक के पास शराब का कोई भी बिल नहीं था। चालक अवैध शराब को रात के अंधेरे में ठिकाने लगाने जा रहा था। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सुल्तानपुर चौकी की टीम ने कार में अवैध शराब पकड़ी है। अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ऐसे ही कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें