फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-साहो मार्ग पर बाईक दुर्घटना में एक युवक हुआ गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-साहो मार्ग पर बाइक दुुर्घटना में एक युवक घायल
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद पीजीआई रेफर
चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान निखिल चौणा पुत्र सुरेंद्र चौणा निवासी सुराड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निखिल चौणा बाइक नंबर एचपी 48ए-7953 में सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वह बन्नू घार के पास पहुंचा, तो उसकी बाइकअनियंत्रित हो गई। इससे बाइक स्किड हो गई। बाइक तो सड़क किनारे पैराफिट से टकराकर सड़क पर रह गई, जबकि चालक खाई में गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट लगी। सड़क पर गिरी बाइक को देख वहां से गुजर रहे अन्य लोग इकटठा हो गए। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से निकालकर चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर चश्मदीदों के ब्यान दर्ज किए। जिसके आधार पर उन्होंने पाया कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। इसलिए पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया। आगामी कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें