फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुवाड़ी-रायपुर मार्ग पर 148 पेटी शराब पकड़ी

विज्ञापन
wine - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। भटियात उपमंडल के तहत चुवाड़ी-रायपुर मार्ग पर शनि देव मंदिर के पास पुलिस ने एक गाड़ी से 148 पेटी अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इसके साथ ही शराब ले जाने में इस्तेमाल होने वाली गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि देसी शराब की सप्लाई चुवाड़ी से हो रही थी, मगर पुलिस ने बीच रास्ते में ही इस खेप को बरामद कर लिया।

पुलिस जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहां ले जाई जा रही थी। पुलिस ने इस संदर्भ में चालक रोशन लाल निवासी मांग मंथला डाकघर गैहरा भरमौर के खिलाफ केस कायम किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चुवाड़ी रायपुर मार्ग पर पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी। इस टीम की अगुवाई मुख्य आरक्षी सुनील कुमार कर रहे थे। इस दौरान आरक्षी परमेश कुमार और गृह रक्षक सुनील कुमार भी मौजूद थे। देर रात करीब दो बजे टीम जब शनि देव मंदिर के समीप पहुंची तो पुलिस टीम को चुवाड़ी की तरफ से एक बोलेरो गाड़ी आती दिखी।

पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी को रोका और छानबीन की। इस दौरान गाड़ी से 148 पेटी देसी शराब ऊना नंबर-1 की बरामद की गई। पुलिस ने शराब सहित गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

इसके साथ ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रविवार को जमानत पर छोड़ दिया गया है। गौरतलब है कि मार्च माह के अंत में शराब के दाम कम हो जाते हैं और दोबारा से शराब के ठेके नीलामी होती है। कई लोग सस्ती शराब को खरीद लेते हैं और इसे बाद में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में रहते हैं।
विज्ञापन


एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि देर रात पुलिस की टीम को यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से शराब बेचने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें