अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। भलेई के पास वन परिक्षेत्र में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे बड़े पैमाने पर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि यह आग रिहायशी क्षेत्र तक नहीं पहुंची। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश। मगर देर शाम तक जंगल में फैली आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। माना जा रहा है कि जंगल में आग शरारती तत्वों ने लगाई है। इस आग में वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, स्थानीय निवासी मनोज कुमार, किरपा राम, दलीप कुमार, संजीव कुमार, योगराज और प्रकाश चंद ने बताया कि शरारती तत्वों ने जंगल में आग से काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही रिहायशी क्षेत्रों को भी खतरा है।