चंबा। तीसा से चंबा आ रही एक महिला सुल्तानपुर में बस से उतरते वक्त नीचे गिर गई। इससे महिला के सिर पर चोट लगी। महिला की पहचान बिमला पत्नी सोहन लाल निवासी देेहरा के रूप में हुई है। महिला परिवहन निगम की बस में सोमवार को तीसा से चंबा आ रही थी। घायलावस्था में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अस्पताल में जाकर महिला का बयान दर्ज किया। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बस से गिरकर महिला घायल हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।