फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिपर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। खैरी-चमेरा मार्ग पर टिपर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान रशपाल पुत्र बूआ दित्ता निवासी बदानी के रूप में हुई है।

वह टिपर लेकर खैरी-चमेरा मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान जब वह चमेरा के पास पहुंचा तो वह टिपर से नियंत्रण खो बैठा। इससे टिपर सड़क से लुढ़क रावी नदी में गिर गया। इससे चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे के समय हुई जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। खैरी थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को खाई से निकाल कर सड़क पर पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना के बारे में सूचित कर दिया और शव सौंपा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि टिपर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें