फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल में व्यक्ति के खाते से उड़ाए 25 हजार, फोन पर मांगी खाते की जानकारी

विज्ञापन
note
विज्ञापन
चायल (सोलन)। चायल में एक व्यक्ति के खाते से शातिरों ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को मोबाइल पर फोन आया था और फोन करने वाले ने खाते के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर पीड़ित ने संबंधित व्यक्ति को सारी जानकारी दी। इसके बाद उसके खाते से आरोपी ने रकम निकाल ली।
विज्ञापन

पीड़ित सुनील कुमार सकोडी के भडेच गांव का रहने वाला है। सुनील ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चायल शाखा से खाता संख्या 7472930387 से 25 हजार रुपये किसी ने निकाल लिए। सुनील के अनुसार जब वह रविवार दोपहर बारह से साढ़े बारह के बीच अपने काम पर लगा था तो उसके मोबाइल पर 8084041596 नंबर से कॉल आया। इसमें उसका आधार नंबर और पैन कार्ड नंबर के अलावा एटीएम का कोड नंबर पूछा तो उसने सब बता दिया। इसी दौरान उसके बचत खाते 7472930387 से 25 हजार निकाले जाने का संदेश मोबाइल नंबर 9805709171 पर आया। इस पर जब वह पता करने शाखा चायल में पहुंचा तो रविवार होने के कारण उसे निराश होकर लौटना पड़ा।
पीड़ित सुनील कुमार ने पुलिस चौकी चायल में जाकर इसकी मौखिक शिकायत दी है। पुलिस थाना कंडाघाट के एएसआई तेनसिंग शेरिंग ने कहा कि इस बाबत साइबर क्राइम प्रभारी निगम बिहार शिमला में शिकायत करनी पड़ेगी। वहीं दूसरी ओर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चायल शाखा के प्रबंधक उज्जवल मलिक ने कहा कि ग्राहकों से बैंक की कोई जानकारी नहीं लेता। लोगों को ऐसी किसी भी फेक कॉल पर जानकारी नहीं देनी चाहिए। यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कई लोग शातिर ठगों का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन


किसी से साझा न करें जानकारी : पुलिस
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने कहा कि अपने बैंक खाते के संबंध में कोई भी जानकारी साझा न करें। इस तरह का कोई फोन आता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगी। कहा कि बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने से ठगी का शिकार होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें