फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-थल्ला मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। भरमौर-थल्ला मार्ग पर स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया।

विज्ञापन


यहां से उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। गनीमत रही कि घायल पहाड़ी की झाड़ियों में फंस गया। जबकि गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में जाकर बुडल नदी में गिर गई। हादसे के समय चालक के अलावा गाड़ी में अन्य कोई भी सवार नहीं था। अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था।

जानकारी के अनुसार वीरवार को रोहित कुमार पुत्र दिनेश कुमार उर्फ डीसी राम निवासी धुड़ेन का कार से थल्ला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान थल्ला के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद वहां पर आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से निकाला। यहां से उसे सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया।

कार दुर्घटना के कारणों की पुलिस कर रही जांच : चौधरी
डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मार्ग पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसमें व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। घायल का इलाज भरमौर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें