फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपरोट में बंदूक के छर्रे लगने से युवती घायल

विज्ञापन
गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चुराह के सपरोट गांव में बंदूक के छर्रे लगने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। युवती की पहचान शिल्पा पुत्री (23) तेज सिंह निवासी गांव सपरोट डाकघर थनेई कोठी के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब घर की साफ-सफाई करते हुए यकायक बंदूक नीचे गिर गई और इससे बंदूक के छर्रे चल गए। इससे युवती घायल हो गई। युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया। वहीं, मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सकों ने घायल युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। जानकारी अनुसार शिल्पा वीरवार सायं साढ़े पांच बजे के घर में साफ-सफाई कर रही थी। इस दौरान वह दीवार में जमी धूल-मिट्टी को साफ कर रही थी। उसी समय दीवार पर टंगी बंदूक उसके हाथ से नीचे गिर गई। बंदूक के नीचे गिरने से अचानक गोली चल पड़ी। इसके छर्रे शिल्पा की टांग में जाकर लगे। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। शिल्पा के चिल्लाने और बंदूक की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल युवती को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। जहां से युवती को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार करने के बाद युवती की हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। परिजन उसे टांडा मेडिकल कॉलेज लेकर रवाना हो गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि युवती के पिता सीआईएसफ में कार्यरत है। जिस बंदूक से युवती को छर्रे लगे। वह उसके पिता की ही है। डीएसपी सलूणी महिंद्र मिन्हास ने बताया कि युवती को छर्रे बंदूक के अचानक नीचे गिरने से लगे हैं। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि चुराह में युवती को बंदूक के छर्रे लगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल यवुती का बयान दर्ज किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें