फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरासी मंदिर में कार की चपेट में आया छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। चौरासी मार्ग पर वीरवार को एक छात्र कार की चपेट में आ गया। उसे मामूली चोट लगी। मौके पर माहौल काफी गर्म हो गया। वीरवार सुबह छात्र अरव ठाकुर स्कूल जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। अरव कार के बोनट में फंस गया। बच्चे को मामूली खरोचें आईं। घटना को लेकर व्यापार मंडल और सामाजिक संगठनों ने एडीएम विनय धीमान को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि उक्त मार्ग पर स्कूल के समय वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाए। कहा कि कुछ वर्ष पहले चौरासी मार्ग पर गाड़ी के नीचे आने से बैजनाथ के एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी। कहा कि प्रतिबंध न लगने पर प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। व्यापार मंडल के प्रधान विनोद शर्मा, उपप्रधान आजाद ठाकुर, हरी शरण शर्मा, नरेश कुमार, देस राज शर्मा, माखी राम, जय करण शर्मा और उत्थान विकास कमेटी के प्रधान मनोज ठाकुर, समाज सेवी डॉ. अतुल ठाकुर, दिलवर सिंह आदि मौजूद रहे। एडीएम विनय धीमान ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें