फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितरूणी में कार खाई में गिरी, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। नकरोड़-आयल मार्ग पर सितरूणी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गाड़ी चालक हरी सिंह निवासी नाल (तीसा) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी तीसा लाया गया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

हरी सिंह मंगलवार रात सितरूणी से तीसा जा रहा था। उसी दौरान सितरूणी के पास उसने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सुनसान जगह होने के चलते किसी को भी गाड़ी गिरने की भनक नहीं लगी। हरी सिंह पूरी रात खाई में पड़ा रहा। सुबह जब स्थानीय लोग वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने खाई में गाड़ी पड़ी देखी। उन्होंने चालक हरी सिंह को सड़क तक पहुंचाया। यहां से एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तीसा पहुंचाया गया। सीएचसी तीसा में प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया गया। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि सितरूणी के पास कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें