फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू में बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। स्कूटी से घर जा रही मां-बेटी घटना में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। बुधवार दोपहर बालू के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी और राहगीर को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार मां-बेटी और राहगीर गंभीर घायल हुए। लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां राहगीर ने सिर पर लगी गंभीर चोट के चलते दम तोड़ दिया। इसकी पहचान राम प्रकाश पुत्र पुन्नू राम निवासी सरोल के रूप में हुई है। स्कूटी सवार रजनी पत्नी नरेंद्र महाजन और शिवाली पुत्री नरेंद्र महाजन निवासी सरोल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। तब तक बाइक सवार वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बालू के पास हुई घटना को लेकर बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें