चंबा। रायपुर से टाटरू की तरफ जा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। व्यक्ति के सड़क पर गिरने से उसकी बाजू और सिर पर गहरी चोटें आई हैं। बुरी तरह से घायल हुए व्यक्ति को अन्य लोगों ने उठाकर सीएचसी चुवाड़ी पहुंचाया गया।
यहां पर प्राथमिक के बाद घायल को दाखिल कर लिया गया है। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार रविवार देरशाम चुवाड़ी पुलिस को सूचना मिली कि टाटरू के पास एक बाइक सवार ने राहगीर को टक्कर मार दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना चुवाड़ी का एक दल मौका के लिए रवाना हो गया।
पुलिस टीम ने मौका पर पाया की बाइक जिसे तीस कुमार निवासी पुखर डाकघर रायपुर तहसील भटियात चला रहा था। देर शाम रायपुर से टाटरु की तरफ जा रहे चुनी लाल गांव डोली को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर के बाद चुनी लाल सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके बाजू और सिर में चोटें आई हैं।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे उठाकर सीएचसी चुवाड़ी पहुंचाया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है।