चंबा। भरमौर थाना के तहत एक शख्स से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार यूसुफ पुत्र अब्दुल्ला निवासी मल्ला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार को खड्ड गांव को जा रहा था। इसी दौरान तीन लोगों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट में उसे चोटें भी आई हैं। यहां से भाग उसने जान बचाई। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।