फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर दो कारों में हुई भिडंत, चार लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर सरोल के पास शनिवार सुबह दो कारों में टक्कर हो गई। इससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस में चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घायलों की पहचान अमित मेहता पुत्र हंसराज निवासी गांव कोहली, चमारू राम पुत्र बुधिया राम निवासी गांव भवर पंचायत मसरूंड, चंद्रकला पत्नी देवेंद्र निवासी गांव भवर पंचायत मसरूंड, दुर्गो पत्नी चमारू राम निवासी गांव भवर पंचायत मसरूंड के रूप में हुई है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में जाकर घायलों के बयान दर्ज किए। गाड़ियों को भी काफी क्षति पहुंची है। उधर, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि सरोल के पास दो कारों की भिड़ंत हुई है। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें