फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गाड़ियां जब्त, एक दर्जन चालकों को थमाएं चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गाड़ियां जब्त, एक दर्जन चालकों को थमाए चालान
विज्ञापन

एसडीएम पांगी ने किलाड़ में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूूरो
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर एसडीएम बी. भारती ने कार्रवाई की है। वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए एसडीएम ने दो गाड़ियों को जब्त किया है। इसके साथ ही करीब एक दर्जन वाहन चालकों के चालान भी काटे हैं। एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए चालकों को हिदायत दी है कि अगर दोबारा वह नियमों की अवहेलना करते हुए पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार एसडीएम पांगी ने किलाड़ में नाकाबंदी की थी। इस दौरान वाहनों के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए चालकों को रोका गया। इस दौरान बिना लाइसेंस के वाहन दौड़ाने वाले चालकों के जहां चालान काटे गए तो वहीं दूसरी तरफ बिना रजिस्ट्रेशन की दो गाड़ियों को भी जब्त किया गया। एसडीएम पांगी बी. भारती ने बताया कि बिना दस्तावेजों के दो वाहनों को जब्त किया गया है। जबकि कुछ वाहनों के चालान काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें