फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई लूट का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के भवरूपुर चट्टी पर आभूषण की दुकान से बीते मंगलवार को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोलकर लाखों के आभूषण व नगदी लूट लिए थे। घटना को अंजाम देते वक्त विरोध करने पर कारोबारी को मारपीट कर घायल कर दिया था। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस लूट कांड का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के मिलहीनी गांव निवासी शशिभूषण सेठ की भवरूपुर चट्टी पर सोने-चांदी की दुकान है। दुकान खुली हुई थी, तभी अपराह्न साढ़े तीन बजे बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाश अचानक दुकान पर पहुंच गए और पिस्टल से आतंकित कर तिजोरी की चाबी मांगने लगे, लेकिन सर्राफा कारोबारी ने चाबी देने से इंकार कर दिया। तब बदमाशों ने पिस्टल की मुठिया से प्रहार कर सर्राफा व्यापारी को घायल कर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने तिजोरी को लक्ष्य कर पिस्टल से फायर झोंक दिया और तिजोरी का ताला टूटते ही उसमें रखे लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई, लेकिन अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें