चंबा। शहर के साथ लगते धड़ोग मोहल्ला में घर की सीढ़ियों से गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओम प्रकाश पुत्र बुधिया राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग घर की सीढ़ियों से उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पांव फिसल गया।
इससे वह नीचे गिर पड़े। इससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी। इससे उनकी मौत हो गई। चंबा मेडिकल कॉलेज में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हादसे को लेकर परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।