फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुर में मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत हरिपुर में मकान में आग लग गई। यह अग्निकांड शनिवार देर शाम को हुआ। करीब साठ हजार रुपये नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पटवारी मौके पर पहुंच गया। नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार ओमप्रकाश पुत्र चतरो राम निवासी गांव हरिपुर के मकान में अचानक शनिवार देर रात आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर लोग पहुंच गए। मकान में सूखी घास रखी होने के चलते आग ने मकान को अपनी चपेट में ले लिया। मकान की छत भी जलकर स्वाह हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन, कामयाब नहीं हो पाए। ग्रामीण ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को आगे फैलने से रोका। ग्रामीणों ने इस बारे में सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर पांच हजार रुपये दिए गए। नुकसान के आधार पर प्रभावित को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
एसडीएम चंबा दीप्ती मंढ़ोत्रा ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। प्रभावित परिवार को पांच हजार रुपये फौरी राहत जारी कर दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें