फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिया गिरफ्तार, आज पेश किए जाएंगे कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप के दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पीड़िता के धारा 164 के तहत न्यायाधीश के समक्ष दर्ज किए बयान
अमर उजाला ब्यूरो
चांजू (चंबा)। तीसा में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा वीरवार को पीड़िता का पुलिस ने न्यायाधीश के समक्ष धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाया। इसमें महिला ने अपने साथ बीती सारी कहानी न्यायाधीश के समक्ष रखी। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके गांव की ओर रवाना हो गई। देर शाम तक पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को पीड़ित महिला मवेशियों को चरा रही थी। इसी दौरान वहां पर दोनों आरोपी वहां आए और महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। महिला ने अश्लील हरकतों को लेकर जब उन्हें फटकार लगाई। इससे दोनों भड़क गए और उन्होंने पहले महिला की पिटाई की और दुराचार को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि तीसा थाना में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें