चंबा। करूंड गांव के पास पहाड़ी से एक व्यक्ति पर पत्थर गिर गया। इससे वह घायल हो गया। चैनो पुत्र श्रीधर निवासी करूड पहाड़ी पर घास काट रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से एक पत्थर उसके ऊपर गिर गया। इससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि घायल व्यक्ति का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।