फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की बारी में हाथ आने से व्यक्ति का अंगूठा कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस की बारी में हाथ आने से व्यक्ति का अंगूठा कटा
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा व्यक्ति का उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। बस की बारी में बंद करते समय एक व्यक्ति के हाथ का अंगूठा कट गया। व्यक्ति को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर उसके हाथ का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के जरिये उसके हाथ का अंगूठा काटना पड़ा। अन्यथा हाथ की बाकी उंगलियों को भी नुकसान हो सकता था। जानकारी के अनुसार चमन पुत्र कर्म निवासी चरोड़ी(चुराह) बस में सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। बस में चढ़ते समय जब उसने बारी बंद की तो उसका हाथ बीच में आ गया। इससे हाथ का अंगूठा बुरी तरह से जख्मी हो गया। मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार के दौरान ऑपरेशन कर उसके हाथ का अंगूठा काटा गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि व्यक्ति के हाथ की बाकी उंगलियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें