चंबा। चंबा-जोत मार्ग पर पुलिस ने देसी शराब लेकर जा रहे व्यक्ति को पकड़ा है। शराब को जब्त करने के साथ ही व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। इसे बाद में जमानत पर रिहा किया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम वीरवार को मंगला के पास गश्त कर रही थी। उसी दौरान धनी राम पुत्र जगर नाथ निवासी मंगला कैन में शराब बेचने जा रहा था। सामने से आ रही पुलिस को देखकर वह वहां से भागने लगा। इससे पुलिस को उस पर शक हो गया। पुलिस ने उसकी तलाशी लेतने पर कैन से देसी शराब बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि देसी शराब की सप्लाई लेकर जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।