भरमौर (चंबा)। हड़सर-भरमौर मार्ग पर सटली के समीप पिकअप हादसे में घायल ने भी दम तोड़ दिया। घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज देर रात को लाया जा रहा था लेकिन जख्मों के ताव न सहते हुए घायल मनजीत कुमार पुत्र कुलदीप चंद निवासी खालदा (कूरां सामरा) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मंगलवार शाम को उक्त मार्ग पर एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की भरमौर अस्पताल में मौत हो गई थी। घायल मनजीत को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। चालक सुनील कुमार पुत्र कृष्ण निवासी गांव सेरी के शव का पोस्टमार्टम चंबा मेडिकल कॉलेज में हुआ। थाना प्रभारी भरमौर धर्म चंद ठाकुर ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।