फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

विज्ञापन
नाबालिग के साथ रेप - फोटो : self
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले के एक गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग पर बच्ची से दुष्कर्म आरोप लगा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही बच्ची का मेडिकल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी अनुसार जिले के एक गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने बच्ची के साथ घर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस बारे बच्ची ने परिजनों को बताया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने नजदीकी थाने में घटना के बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी के खिलाफ फौरन कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही बच्ची का मेडिकल भी करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें