फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुक्यानी नाला के पास युवक से पकड़ी चरस

विज्ञापन
charas
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर जुक्यानी नाला के समीप पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। व्यक्ति से 474 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान यासीन पुत्र एसमदीन निवासी सिमरा, चुराह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात को पुलिस टीम चंबा-तीसा मार्ग पर जुक्याणी के समीप गश्त कर रही थी। इसी दौरान यासीन आया जो पुलिस को देखकर घबरा गया।

पुलिस ने शक के आधार पर यासीन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान यासीन के कब्जे से 474 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने यासीन को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि जुक्याणी नाला के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति से 474 ग्राम चरस बरामद की है। कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें