चंबा। पुलिस ने तीसा और ओबड़ी में तीन दुकानों से दो पेटी अवैध शराब बरामद की है। दुकानदारों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जबकि अवैध शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि जब पुलिस चौकी सुल्तानपुर का पुलिस दल खज्जियार चौक की तरफ गश्त पर था।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सुनील चिकन की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान में दबिश दी। दुकान की तलाशी करने पर शराब की दो बोतलें बरामद हुई। उसे रखने के लिए दुकानदार के पास कोई लाइसेंस नहीं था।
जबकि दूसरे मामले में पुलिस थाना तीसा का पुलिस दल गश्त पर था। सूचना के आधार पर हरि सिंह निवासी कुमारवीं और ओमप्रकाश निवासी मदन की दुकान से 23 बोतलें शराब की पकड़ी गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।