फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी पिकअप, नहीं हुआ कोई जानी नुक्सान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के पास जीप गहरी खाई में गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। जबकि गहरी खाई में गिरी जीप के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जसौरगढ़ के पास चालक जीप की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक जीप चल पड़ी। जब तक चालक गाड़ी पर नियंत्रण करता, गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। गहरी खाई में गिरने से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

गाड़ी के मालिक याकूब ने हादसे की सूचना पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे को लेकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें