फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से 25 पेटी और तीन राहगीरों से दो पेटी अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीमों ने चार मामलों में 27 पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस थाना भरमौर की टीम ने शनिवार को सियुंर के पास नाका लगाया हुआ था। जीप नंबर एचपी46-0858 सामने से आई। नाके पर खड़ी पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी को अंकुश कुमार निवासी झुरेड डाकघर सियुंर चला रहा था। तलाशी लेने पर गाड़ी से 25 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। चालक के पास कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था। पुलिस ने शराब की पेटियों को जब्त कर लिया। साथ ही चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा साहो में पुलिस की टीम ने एक राहगीर से 12 बोतलें अवैध शराब की पकड़ीं। राहगीर शराब की बोतलों को ठिकाने लगाने जा रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। ककिरा में पुलिस ने एक राहगीर से छह बोतलें और चकरा में सात बोतलें अवैध शराब के साथ राहगीर को दबोचा। इन सभी लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें