चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत हरदासपुरा वार्ड के मोहल्ला मुगला के हर घर और गलियों को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान नगर परिषद के कर्मचारियों ने जहां सैनिटाइज किया वहीं, लोगों को भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के उपाय बताए। गौरतलब है नगर परिषद ने शहर के विभिन्न मोहल्लों को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू की है। हरदासपुरा वार्ड के मुगला मोहल्ला को शनिवार को सैनिटाइज किया गया है।