फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं लगा चांजू नाला में बहे बाइक सवार का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
चांजू (चंबा)। चांजू नाले में बहे बाइक सवार का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। हालांकि एक का शव शुक्रवार शाम को घटनास्थल से ढाई किमी दूर बरामद हो गया था। जबकि एक सवार अभी भी लापता है। इसकी तलाश शनिवार को दिन भर जारी रही। लापता के परिजन, रिश्तेदार व पुलिस टीम नाले के किनारे-किनारे तलाश करते रहे। लेकिन देर शाम होने तक उसका कोई भी पता नहीं लगा। शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे चांजू नाला के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिर गई थी। बाइक में तीन लोग सवार थे। एक व्यक्ति सड़क पर ही गिर गया था। इस कारण उसे मामूली चोट लगी। जबकि दो सवार बाइक के साथ नाले में जा गिरे और पानी के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन

शनिवार को दोबारा से सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन शाम तक कोई कामयाबी नहीं मिली। रविवार को पुलिस व स्थानीय लोग दोबारा से तलाश करेंगे। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी रामकरण राणा ने बताया कि चांजू नाले में बहे बाइक सवार का अभी तक पता नहीं लगा है। उसकी तलाश को सर्च अभियान जारी है। रविवार को दोबारा से तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें