फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दुकान से एक पेटी तो राहगीर से पकड़ी पांच हजार मिली देसी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) के तहत पुलिस थाना चंबा और खैरी में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि पुलिस चौकी सुल्तानपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लोकेश निवासी परेल की दुकान पर दबिश दी। दुकान की तलाशी करने पर पुलिस को वहां पर एक पेटी अवैध शराब बरामद हुई। वहीं, दूसरे मामले में जब पुलिस थाना खैरी की टीम भुनाड़ के पास नाके पर थी तो उसी दौरान पुलिस ने देसी शराब (लाहन) के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। व्यक्ति पांच हजार मिली देसी शराब को ठिकाने लगाने जा रहा था लेकिन नाके पर तैनात पुलिस ने उसे दबोच लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने खैैरी और चंबा थाना में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें