चंबा। वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 4 अक्तूबर को विंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चौगान में किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव दर्शन सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए एंट्री फीस 5500 रुपये प्रति टीम निर्धारित की है। विजेता टीम को 31,000 और उपविजेता टीम को 21,000 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक टीमें 2 अक्तूबर तक प्रविष्टियां दर्ज करवा सकती हैं।