फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आरोपी ने कबूला- दलीप नहीं, मेरी गलती से चली गोली

Tue, 30 Sep 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के चकलू में 28 सितंबर को गोली लगने से हुई युवक दलीप निवासी तीसा की मौत के मामले में पुलिस की जांच में नया मोड़ सामने आया है। शुरुआत में मृतक के चारों दोस्तों ने पुलिस को बताया था कि गोली दलीप की खुद की गलती से चली, लेकिन जब पुलिस ने गहन जांच शुरू की और सबूतों की छानबीन की तो एक आरोपी सुशील कुमार ने यह कबूल कर लिया कि गोली उससे गलती से चली थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पांचों दोस्त गाड़ी में सवार थे और उसी दौरान सुशील के हाथों से अचानक फायर हो गया, जिससे गोली मृतक दलीप की टांगों में लग गई और उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि गोली जानबूझकर नहीं चली, बल्कि यह एक हादसा था।
गहन जांच में यह भी सामने आया कि बंदूक का लाइसेंस जिस व्यक्ति के नाम था, उसकी मृत्यु हो चुकी थी और लाइसेंस अब तक ट्रांसफर नहीं किया गया था। इस पर पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और बंदूक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली है, जिन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। एएसपी हितेश लखनपाल ने पुष्टि की कि पहले चारों युवक बयान दे रहे थे कि गोली मृतक से चली, लेकिन अब सुशील कुमार ने गलती से गोली चलने की बात कबूल की है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।
ये था मामला
जिला चंबा के चकलू में जंगली जानवरों का शिकार करने गए पांच दोस्तों में से एक की गाड़ी में अचानक बंदूक से गोली चलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दलीप (35) पुत्र कंश गांव व तीसा तहसील चुराह के रूप में हुई। चार साथियों की पहचान रूप सिंह, हैप्पी, सुशील कुमार और लवली निवासी तीसा के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने चार दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें