फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर व किवी ब्वॉयज की टीम ने जीते क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में च रही राज कुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट के तहत रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में सुल्तानपुर की टीम ने करियां जूनियर को 35 रनों से हराया। जबकि दूसरे मैच में किवी ब्वॉयज की टीम ने टपूण को पांच विकेट से पराजित किया। स्कोरर दर्शन सिंह ने बताया कि पहला मैच सुल्तानपुर और करियां जूनियर के बीच खेला गया।
विज्ञापन

मैच में सुल्तानपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 125 रन बनाएं। इसमें अजू ने सर्वाधिक 56 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करियां जूनियर की टीम 15 ओवरों में नब्बे रन ही बना सकी। करियां की ओर से युवराज ने 25 रन बनाए। दिन का दूसरा मैच किवी ब्वॉयज और टपूण के बीच खेला गया।
मैच में टपूण ने पहले बल्लेबाजी की और 88 रनों का लक्ष्य दिया। किवी ब्वॉयज की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। किवी ब्वॉयज की ओर से मन्नी ने 43 रनों की बेहतरीन पारी खेली । दोनों मैचों की विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें