फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत-खैरी सड़क पर दरारें, बढ़ा हादसे का खतरा

Sun, 03 Aug 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत-खैरी मार्ग पर पड़ी दरारें।संवाद
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनेरू नाडू के पास बनीखेत-खैरी सड़क पर दरारों ने हादसे का खतरा बढ़ा दिया है। विभाग इस समस्या के निदान के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में भारी रोष है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण सड़क पर दरारें पड़ गई हैं। स्थानीय निवासी रोशन कुमार, चमन लाल, योगराज, सुरेंद्र, भाग सिंह, प्रेम कुमार, देसराज और सुभाष ने बताया कि समय रहते मरम्मत नहीं कि तो सड़क का बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आ सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि समस्या का समाधान करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें